• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

सोहागपुर मे 147 लाख रुपए के पानी टंकी मे घोर लापरवाही पानी टंकी से अभी से पानी लीकेज और टंकी का दीवाल लगा धसने सुपरवाइजर पंकज बंजारा और ठेकेदार जिम्मेदार ।क्या कार्यवाही कर पायेगी डबल इंजन की सरकार…..

BySamip Anant

Apr 9, 2024
Share this



सरसींवा – ग्राम पंचायत + ग्राम सोहागपुर मे जल जीवन मिशन योजना के नाम पर लूट किया गया है पानी टंकी पाइपलाइन नल बॉउंड्री च्लोरिनटोर रूम etc के लिए 150 से कम परिवार वाले गाँव के लिए लगभग 150 लाख रुपए आस पास सेक्शन हुआ है जिसमे से स्थिति को देखते हुए 50 लाख भी खर्च नहीं हुआ होगा लग रह है । इस गाँव मे बन रहे पानी टंकी की स्थिति देखने से पता चलता है की ठेकेदार ने किस हद तक मटेरियल को घटिया बनवाया है पानी टंकी की स्थिति अभी से पूरी तरह जर्ज़र हो चूका है । जैसे की आप लोग फोटो मे देख सकते है की पानी टंकी का वाल कैसे गिर रहा पानी टंकी को घटिया बनवा दिया गया है और उसके ऊपर प्लास्टर कर दिया गया है टंकी इन लोगो का घटिया काम लोगो को दिखे न देख रहे होंगे की पानी टंकी के ऊपर का प्लास्टर किस प्रकार धस रहा है । बात यही ख़तम नहीं होती अभी नये नये बने इस पानी टंकी से पानी भी लीकेज हो रहा है ।

पानी टंकी पूरी तरह जर्ज़र हो चूका है जोकि कभी भी गिर सकता है । पानी टंकी के साथ साथ जो इसमें बाउंड्री वाल बनाया गया वाह भी उचित पैमाना मे नहीं बना है और पानी टंकी के लिए एक स्विच रूम और एक च्लोरिनटोर रूम बनना होता है जोकि बाउंड्री वाल से अलग बनना होता है जिसके लिए लाखो रुपए सेक्शन हुआ होता है परन्तु यहां के भ्रस्ट ठेकेदार द्वारा बाउंड्री वाल मे ही स्विच रूम और च्लोरिनटोर रूम को बना दिया गया और पूरा पैसा हड़प लिया है । इन सब विषय मे पानी टंकी के सुपरवाइजर पंकज बंजारा से बात होने और उसे इस स्थिति को लेकर पूछने पर धमकाने के आवाज मे जिसको शिकायत करना है कर दो sdo कलेक्टर मुख्यमंत्री जिसको करना है कर लो कह कर कहा जा रह इस व्यक्ति मे शासन प्रशासन को लेकर थोड़ा भी भय नहीं है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *