• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

विधायक उत्तरी जांगड़े ने नौ कन्याओं के साथ द्वीप प्रज्वलित कर मत्था टेक लिया आशीर्वाद

BySamip Anant

Apr 9, 2024
Share this

चैत्र नवरात्रि में मां कौशलेश्वरी मंदिर कोसीर में आस्था के सैकड़ो द्वीप हुए प्रज्वलित



सारंगढ़ :- कोसीर चैत्र नवरात्र आज से प्रारंभ हो गई और चारों ओर देवालय सज धज के तैयार हो गए और आस्था के सैकड़ो द्वीप प्रज्वलित की गई आज से लेकर 9 दिन तक जगत जननी मां दुर्गा की सेवा में भक्तजन लीन रहेंगे इसी कड़ी में सिद्ध शक्ति पीठ माँ कौशलेश्वरी मंदिर कोसीर में भी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिर में आस्था के सैकड़ो दीप प्रज्वलित हुए जहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए पहुंचते हैं और अपने आप को धन्य मानते हैं ,उल्लेखनीय हो कि मां कौशलेश्वरी सुरमई अलौकिक आभा से परिपूर्ण माता के दर्शन मात्र से भक्तजनों के कष्ट दूर हो जाते हैं और यह प्राचीन मंदिर क्षेत्र के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है जहां कुवांर और चैत्र नवरात्र में विशेष पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही आस्था के सैकङों मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाते हैं

इसी कड़ी में आज नवरात्र प्रारंभ के अवसर पर विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े मंदिर पहुंची जहां नौ कन्याओं के साथ उन्होंने ज्योति कलश प्रज्वलन में भाग लिया और माता के दरबार में मत्था टेक आशीर्वाद लेते हुए समस्त क्षेत्र व प्रदेशवासियों के उन्नति के लिए मंगल कामना की और समस्त जिलेवासियों को नवरात्र पर्व व हिंदू नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि मां कुशलाई दाई के दर्शन मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं

यह मंदिर हमारे क्षेत्र के लिए आस्था का केंद्र है जहां दूर-दूर से भक्तजन बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और पुण्य के भागी बनते हैं इस अवसर पर उनके साथ सरपंच लाभोराम लहरे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिनिधि विष्णु नारायण चन्द्रा, उप सरपंच तारनिश चन्द्रा,रामधन श्रीवास, गोल्डी लहरे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *