• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मन को मिलती है शांति- उत्तरी जांगड़े

BySamip Anant

Apr 6, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ विधानसभा अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में अखंड नवधा रामायण और श्रीमद् भागवत व राम कथा का आयोजन लगातार जारी है जिसमें सारंगढ़ विधायक श्रीमती उतरी जांगड़े लगातार शामिल होकर आशीर्वाद ले रही हैं साथ ही आभार प्रकट कर रही हैं

इसी कड़ी में आज ग्राम छिंद में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रीमती उत्तरी जांगड़े एवम स्थानीय जनप्रतिनिधि गण शामिल हुए और व्यास पीठ से आशीर्वाद लेकर समस्त ग्राम और क्षेत्रवासियों के लिए मंगल कामना की इस अवसर पर उन्होंने व्यास पीठ से संबोधित किया और कहा कि आपके गांव में बहुत सुंदर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है

जिसमें हम सब को शामिल होने सौभाग्य प्राप्त हुई है श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मन को शांति मिलती है और सभी एक जगह एकत्रित होकर कथा सुन पुण्य के भागी बनते हैं और गांव में भक्तिमय माहौल रहता है जो खुशी की बात है भगवान राधा कृष्ण अब सबकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करेंगे मैं ऐसी कामना करती हूं साथ ही इस प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन के लिए आयोजन समिति व ग्राम वासियों को धन्यवाद व्यापित करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *