• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

महाठग शिवा साहू के साथ एजेंट के रूप में काम कर रहे कृष्णा निराला पर FIR कब?

BySamip Anant

Apr 5, 2024
Share this

सारंगढ़ :– पुरे छत्तीसगढ़ में माहाठग के नाम से प्रचलित शिवा साहू को पुलिस FIR के 25 दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तार नही कर पाई है, हालांकि इस मामले में पुलिस ने शिवा साहू के पिता टिकाराम साहू और उसके राइटहैंड मिथलेश साहू सहित एक और अन्य आरोपी बृंदा साहू को गिरफ्तार कर चुकी है! लेकिन मुख्य आरोपी शिवा साहू सहित दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर चल रहे है, सरसींवा पुलिस ने शिवा साहू के 15 लग्जरी गाड़ियों को भी जप्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 करोड़ बताई जा रही है!वही इस मामले में एक और मोड़ आ गया है, सरसींवा पुलिस और पत्रकारों के सामने शिवा साहू के राइटहैंड मिथलेश साहू ने इस पुरे मामले में संलिप्त एक और व्यक्ति का नाम सामने लाया है, मिथलेश साहू ने बताया की हरदी निवासी कृष्णा निराला भी उसके साथ एजेंट के रूप में काम करता था, और उसका शिवा साहू के साथ लगभग एक करोड़ से अधिक राशि का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुआ है,

कौन है एजेंट कृष्णा निराला ?

सारंगढ़ हरदी निवासी कृष्णा निराला एक ढाबा संचालक है, और इसने अपने एक जमीन को सारंगढ़ के एक व्यपारी के पास बेच दिया, और उसी पैसे से इसने हरदी बायपास मार्ग में एक आलिशान ढाबा बनवाया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 70 से 80 लाख बताई जा रही है, साथ ही इसने कुछ महीने पहले ही एक लग्जरी कार टाटा हेरियर भी खरीदा है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 28 लाख बताई जा रही है,जिसमे लगभग तेरह लाख कृष्णा ने डाउनपेमेंट दिया था और लगभग 15लाख फाइनेंस में है, कृष्णा निराला का महाठग शिवा साहू के के साथ एक करोड़ से ऊपर का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सहित करोडो रूपये का लेन देन बताया जा रहा है, बताया ये भी जा रहा है कृष्णा निराला अपने आस पास सहित सारंगढ़ के कई भोले भाले लोगो को अपने जाल में फंसा कर शिवा साहू के पास पैसा लगाया है, जिसमे आधे से ज्यादा शासकीय कर्मचारी बताये जा रहे है!

सारंगढ़ के पत्रकारों ने कृष्णा निराला के चल अचल संपति सहित शिवा साहू के साथ हुए ऑनलाईम ट्रांजेक्शन की जाँच की मांग की!



सारंगढ़ के पत्रकरों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर महाठग शिवा साहू के एजेंट कृष्णा निराला के चल अचल सम्पति सहित शिवा साहू के साथ हुए ट्रांजेक्शन और कृष्णा निराला के बैंक खातो से किस किस व्यक्ति के खाते में पैसो का ट्रांजेक्शन किया गया है, इसकी जांच की मांग की साथ ही मामले की शिकायत राष्ट्रिपति, आर्थिक अपराध शाखा,इनकम टैक्स डिपार्टमेंट,में करने की बात कही!

एजेंट कृष्णा निराला के पास कहा से आये करोडो रूपये?

बताया जाता है कुछ महीने पूर्व तक कृष्णा निराला के एक दो पहिया वाहन था, और वह उस बाइक से आना जाना करता था, लेकिन कुछ ही महीनो में कृष्णा निराला के पास इतने पैसे आ गए की उसने हरदी दानसरा के पास एक आलिशान ढाबा बनवाया जिसकी कीमत लगभग 70 से 80लाख बताई जा रही है, साथ ही उसने एक लग्जरी कार भी खरीदा है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 28 लाख बताई जा रही है, साथ ही शिवा साहू को कृष्णा निराला ने एक करोड़ से अधिक पैसे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से दिए है, और सूत्र बताते है कृष्णा निराला के पास इतने सारे पैसे शिवा साहू के साथ मिलकर काम करने के बाद आये! शिवा साहू क एजेंट कृष्णा निराला लोगो को बताते फिर रहा है की उसने ये सब अपने जमीन को बेच कर किया, लेकिन जिस जमीन को कृष्णा निराला ने बेंचा है उसकी कीमत इतनी भी नही है की ओ उस पैसे से आलिशान ढाबा,लग्जरी गाडी और शिवा साहू को एक करोड़ से अधिक रूपये दे पाए

नोट : इस खबर के भाग दो में आप पढेंगे की आखिर कृष्णा निराला ने अपने जमीन को कितने रेट में बेचा , उस जमीन का शासकीय मूल्य क्या है, और किसने इस जमीन को खरीदा है! और बेचे गए जमीन में कितना शासकीय भूमि शामिल है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *