• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

बाजार और श्रमिकों के कार्यस्थल में किया गया मतदाता जागरूकता अभियान

BySamip Anant

Apr 4, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन और स्वीप नोडल अधिकारी श्री हरिशंकर चौहान के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता अंतर्गत नवाचार करते हुए नये-नये आयोजन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम दानसरा और बरमकेला विकासखंड के ग्राम लेन्धरा के बाजार में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

दानसरा में इस रैली की शुरूआत मंदिर प्रांगण से किया गया। इसी प्रकार जनपद पंचायत बरमकेला के सीईओ प्रज्ञा यादव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत पिहरा, डुमरपाली और गोबरसिंघा में तालाब गहरीकरण या अन्य कार्य में संलग्न श्रमिकों ने मतदान करने के लिए सामूहिक शपथ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *