• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

महिलाओं ने विविध कार्यक्रम कर मतदाताओ को जागरूक किया

BySamip Anant

Apr 1, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू और परियोजना निदेशक श्री हरिशंकर चौहान के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़ श्रीमति संजू पटेल द्वारा ग्राम पंचायत सालर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कराया गया,

जिसमें कलस्टर समूह की महिलाओं द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत रंगोली और अपने हाथो में मेहदी से स्वीप लिखवाकर लोगो को वोट डालने के लिए उत्साहित किया। साथ ही साथ सभी महिलाओं ने सामूहिक मतदाता शपथ ली।

कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने रैली निकालकर “हम महिलाओ ने ठाना है, सबको वोट कराना है “
नारे के जन जन को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *