• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ सरसींवा अंचल के पत्रकारों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

BySamip Anant

Apr 1, 2024
Share this



सरसीवा :- रविवार को सरसींवा अंचल के समस्त पत्रकारों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी वही सरसीवा क्षेत्र के वरिष्ट पत्रकार स्व. देवेन्द्र केशरवानी जी को याद कर श्रद्धांजलि दिया गया। साथ ही साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाएं भी हुई। वही सरसींवा अंचल के पत्रकारों  ने होली त्यौहार के उपलक्ष्य में लोगों को आपसी दुश्मनी भूलाकर भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की बात कही,होली जोकि दुश्मनी छोड़कर मित्रता निभाने का पर्व है वहीं पत्रकारों  द्वारा होली पर्व को सादगी पूर्वक मनाने की बात कही/ इस अवसर पर कार्यक्रम में राहुल पांडे ने सभी अतिथियों को गुलाल का तिलक लगा कर  सम्मानित किया पत्रकार होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से इस्माइल खान , नीलकांत खटकर,राकेश सोनी, मनीष अग्रवाल, हेमंत बंजारे, राहुल पांडे ,युवराज निराला,अशोक मनहर, प्रहलाद साहू,सोनू साहू, जगनाथिया साहू, झगेंद्र कुमार साहू, चित्रसेन घृतलहरें,हेमंत कुमार पटेल,हुलेश कुमार साहू,पत्रकारगण उपस्थित रहे


वरिष्ठ पत्रकारों ने एकजुटता की सराहना की और आगे बताया


पत्रकारों के एकजुटता की सराहना करते हुवे कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि सरसीव से एक साथ सभी पत्रकार यहां एकत्रित हुवे हैं,पत्रकार समाज का आईना होता है जो सभी घटनाओं कार्यक्रम आयोजनों और गतिविधियों को समाज के सामने अपने कलम से पेश करता है,साथ ही शासन प्रशासन के योजनाओं को समाचार के माध्यम से आम जनों तक पहुंचाने का कार्य करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *