• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

कलेक्टर श्री साहू ने छात्रावास एवं जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण

BySamip Anant

Mar 19, 2024
Share this

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू बरमकेला एवं सरिया क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान कलेक्टर ने झनकपुर स्थित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया एवं छात्रावास के रजिस्टर में बच्चों की उपस्थिति एवं अन्य जानकारियों की जांच की कर छात्रावास प्रबंधन और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके अलावा उपस्थित विभागीय अधिकारी को छात्रावास निरीक्षण का रिपोर्ट बनाकर रखने के लिए कहा। इसके साथ ही कलेक्टर श्री साहू ने छात्रावास की छात्रों से मुलाकात किए एवं उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा, जिस पर छात्राओं ने साईकिल स्टैण्ड की मांग की एवं मनोरंजन के लिए टीवी की मांग किए, जिस पर कलेक्टर ने आवश्यक करने हेतु आश्वस्त किया। इसके पश्चात् कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत चले रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

श्री साहू ने इस निरीक्षण में ग्राम बिलाईगढ़ (स) के निर्माणाधीन पानी टंकी का निरीक्षण किया एवं उपस्थित विभागीय अधिकारी को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा ग्राम भिखमपुरा स्थित नवनिर्मित पानी टंकी कार्य का निरीक्षण किया एवं शेष कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी हरिशंकर चौहान, आदिवासी विभाग के अधिकारी आशीष बैनर्जी, महिला एवं बाल‌ विकास अधिकारी ब्रिजेंद्र ठाकुर, बरमकेला सीईओ प्रज्ञा यादव, एसडीओ लोक निर्माण विभाग एवं तहसीलदार कोमल साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *