• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

मंगल भवन बरमकेला मे शक्ति वंदन अभियान का हुआ आगाज महिलाए जन जन तक पहुँचाएंगे सरकार कि महत्वकांक्षी योजना

BySamip Anant

Feb 13, 2024
Share this

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ जिले अंतर्गत बरमकेला के मंगल भवन मे शक्ति वंदन शिविर का आयोजन किया गया जिसमे महिला सशक्तिकरण के प्रयास को आगे बढ़ाते हुए महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है, जिससे महिलाओ को सरकार कि महत्त्वकांक्षी योजनाओं के बारे मे बताया गया तथा शासन कि योजनाओं को ऑनलाइन आवेदन कराने के लिए नगर पंचायत स्तर पर शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया है

बता दे कि लोकसभा चुनाव मे महिला वोट बैंक को अपने पक्ष मे करने के लिए बीजेपी शक्ति वंदन अभियान शुरू कर दिया है, विधानसभा चुनाव मे बीजेपी कि जीत के पीछे महिला वोट बैंक बड़ी वजह मानी जाति है, इसलिए लोकसभा चुनाव के पहले एक बार फिर बीजेपी महिलाओ को साधने शक्ति वंदन अभियान शुरू किया है जिससे फिर से महिलाए भाजपा को वोट करेंगे,


कुमार लाल चौहान कलेक्टर ने कहा कि इसमें शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना के साथ साथ अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया तथा योजनाओं का आनलाइन आवेदन फार्म भरवाने अपील की गई। महिलाओ मे योजना को लेकर काफ़ी उत्साहित हैँ,

इस मौके पर के एल चौहान कलेक्टर, हरिशंकर चौहान जिला परियोजना अधिकारी, प्रज्ञा यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी बरमकेला, संदीप तम्बोली, रामफल निषाद, शिखा साहू, कुसुम भगत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, तथा भाजपा से पुनीतराम चौहान जिला उपाध्यक्ष,कैलाश पंडा जिला उपाध्यक्ष, राजकिशोर पाणिग्राही, गजानंद गढ़तीया,शिव कुमारी चौहान,हितासिनी साहू,सविता गढ़तीया एवं समस्त कार्यकर्त्ता, विहान से जुडी महिलाए चंचला चौधरी, संतोषी रात्रे, सुशीला चौहान, जयंती, अमूल्य सदावर्ती, राधिका, मधु वर्मा समेत सभी विहान के दीदी उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *