• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

कलेक्टर के एल चौहान ने किया कैलेंडर का विमोचन

BySamip Anant

Feb 10, 2024
Share this

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ :- छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने कलेक्टर से मुलाकात कर उन्हें नए वार्षिक कैलेंडर का विमोचन कराया। छग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने मिलकर कलेक्टर के. एल. चौहान से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नए वार्षिक कैलेंडर का विमोचन कराया।

संघ के कैलेंडर विमोचन के दौरान संघ के जिला अध्यक्ष श्री कमल कांत स्वर्णकार जी सहित सभी जिला पदाधिकारी गण उपस्थित रहे,एवं प्रांताध्यक्ष श्री संजय सिंह जी के सांरगढ बिलाईगढ़ आगमन पर संघ के कलेण्डर का विमोचन प्रांताध्यक्ष द्वारा भी किया गया प्रांताध्यक्ष के आगमन पर सभी कर्मचारियों मे काफी हर्ष रहा वेतन विसंगति के आगामी रण नीतियों के विषय में चर्चा की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *