• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

कलेक्टर श्री चौहान ने शुरू किया जिले में सफाई अभियान

BySamip Anant

Jan 13, 2024
Share this


कलेक्टर श्री चौहान ने स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों से अपील की

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- जिले में प्रत्येक शनिवार को सफाई अभियान का आरंभ कलेक्टर के एल चौहान, जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी मीडिया व गणमान्य नागरिकों की टीम ने सारंगढ़ के तुर्की तालाब परिसर में किया। टीम द्वारा प्रातः 7 बजे से सफाई अभियान आरंभ किया गया, जो सुबह 10 बजे तक चला। बिलाईगढ़ एसडीएम डॉ. स्निग्धा तिवारी ने बिलाईगढ़ में सफाई अभियान की। कलेक्टर ने अपील किया है कि यह जिले के नागरिकों और प्रशासन का प्रथम दायित्व होना चाहिए कि हम अपने आसपास गली मोहल्ले वार्ड, गांव, शहर को पूरी तरह से स्वच्छ रखें व सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी या कचरा ना फैलाएं। स्वच्छता मानव जीवन के साथ अन्य प्राणियों और वातावरण के लिए भी बहुत खास है। हर शनिवार को विशेष स्थान और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन ने उठाया है, उसके लिए हम पूरी ताकत के साथ सफाई अभियान करेंगे। इस कार्य को सेवा भाव से आगे बढ़ाएं और ज्यादा से ज्यादा आम जनता इससे जुड़े। यही संदेश देने यह स्वच्छता अभियान मैंने प्रारंभ की है। सुघर शहर बनाने के लिए हमें कचरों को नियत स्थल या डस्टबिन में डालने और सड़कों पर ना फेंकने की बात कहीं।
तुर्की तालाब की साफ सफाई करते हुए बाहरी परिसर, सड़कों और वहां खड़े होने वाले ठेलो का भी औचक निरीक्षण किये। कलेक्टर ने इस स्वच्छता अभियान में पाया कि शाम के समय गुमटी व ठेलो के द्वारा चौपाटीनुमा बाजार लगने से ग्राहकों वाहनों को सड़क पर खड़े कर देते हैं जिससे यातायात बाधित होने से दुर्घटना की संभावना होती है जिस पर सीएमओ राजेश पांडेय को संज्ञान में लेने व त्वरित तुर्की तालाब स्थल को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

स्वच्छता अभियान में विशेष रूप से भारत एवं स्काउट गाइड के स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षक, नगरपालिका के सफाई कर्मी, अधिकारी कर्मचारी का विशेष सहयोग रहा। अभियान को सफल बनाने में निष्ठा पांडेय तिवारी, अपर कलेक्टर, प्रकाश भारद्वाज संयुक्त कलेक्टर, वासु जैन एसडीएम, हरिशंकर चौहान जिला पंचायत नोडल अधिकारी, टी आर माहेश्वरी डिप्टी कलेक्टर, नेत्रप्रभा सिदार तहसीलदार, चित्रकांत ध्रुव जिला खाद्य अधिकारी, सूर्यकांत शुक्ला जिलाप्रबंधक नागरिक आपूर्ति, राजेश पांडे सीएमओ, उत्तम कंवर उपयंत्री, अशोक देवांगन स्टेनो, अजय बंजारे, रामनाथ सिदार, सूरज तिवारी, शुभम बाजपई पार्षद, मयूरेश केशरवानी पार्षद, मनोज जायसवाल, रविंद्र नंदे, दामोदर देवांगन, पत्रकार भरत अग्रवाल, राजेश यादव, गोल्डी नायक, प्रशांत प्रधान, मोहन मरावी, प्रीतम देवांगन, रोशन यादव, गोविंद साहू, आलोक मिश्रा, रविंद्र नामदेव सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *