• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

सट्टे के खिलाफ जिलेभर में चला विशेष अभियान, दर्जन भर सटोरिए चढ़े पुलिस के हत्थे…

BySamip Anant

Jul 22, 2023
Share this

जांजगीर चांपा। पुलिस व साइबर सेल की विशेष टीम ने आज विशेष अभियान चलाकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जुआ सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

पुलिस को जिले भर में जुआ सट्टा बड़े पैमाने पर चलने की जानकारी मिल रही थी। इस पर पुलिस ने साइबर सेल के साथ मिलकर विशेष टीम तैयार की और सट्टे के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान चुडामणी साहू उम्र 34 बिर्रा, नीरज रात्रे चंडीपारा पामगढ, नंदलाल साहू उम्र 40 साल पामगढ़, दुर्गेश यादव उम्र 23 साल पामगढ, गजेन्द्र कस्यप उर्फ संतोष उम्र 20 साल सलखन, राजेन्द्र कुमार साहू उम्र 42 साल लोहर्सी, विरेन्द्र चन्द्राकर उम्र 34 साल निवासी रहौद, मन्नू लाल केंवट उम्र 35 साल दुरपा, श्रवण कुमार केंवट उम्र 40 साल दुरपा, दीनदयाल आदित्य उम्र 40 साल केरा चौक शिवरीनारायण, अभिलेश केशरवानी उम्र 28 साल वार्ड 14 सोटीनगर शिवरीनारायण, श्रीकांत आशिकर उम्र 31 साल पोड़ी नवागढ़ को रंगेहाथ धरदबोचा। उनके कब्जे से कुल 15 हजार 960 रुपए, 11 मोबाईल, 02 पेन, 01 केल्कुलेटर, सट्टा पट्टी लिखा कागज जब्त हुआ है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *