• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

पढ़ाई – लिखाई के साथ-साथ जीवन में बहुत कुछ सीखना पड़ता है – सारंगढ़ विधायक
0 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ उद्घाटन…

BySamip Anant

Jan 2, 2024
Share this

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ :- कोसीर मुख्यालय के ग्राम कपिस्दा अ में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर इकाई द्वारा 07 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कि शिविर का आयोजन रखा गया है जो इस वर्ष “नशा मुक्त समाज के लिए युवा “थीम विषय पर कार्यशाला का आयोजन होगा राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के उद्घाटन समारोह में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े मुख्य अतिथि रहे ।गांव में ग्रामीणों ने कीर्तन मंडली के साथ स्वागत किया कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थीयों ने पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत करते हुए अगुवाई किया

वहीं उद्घाटन सत्र में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद और छत्तीसगढ़ महतारी की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की उद्घाटन किया गया ।राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के स्वयंसेवकों द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया ।


सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने शिविर को संबोधित करते हुए बधाई दी और बोले “पढ़ाई- लिखाई के साथ-साथ जीवन में बहुत कुछ सीखना पड़ता है आज आप लोग घर से दूर हैं । 7 दिन तक यहां बहुत कुछ सीखेंगे और ग्रामीणों को भीआप लोगों से सीखने को मिलेगा वहीं उन्होंने कहा गुरु है तो हम हैं गुरु ही हमें इस योग्य बनाते हैं और हमें मंजिल पहुंचते हैं ”
उद्घाटन सत्र में विद्यार्थियों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया पहले दिन उद्घाटन सत्र में गांव के सरपंच पुनिराम जटवार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य एस पी भारती ,राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी विशेषर खरे ,व्याख्याता आर पी जांगड़े एवं गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *