• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

पति ने पत्नी और 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट, गला घोंट कर की हत्या

BySamip Anant

Jan 2, 2024
Share this

बिलासपुर :- मस्तूरी थाना क्षेत्र के हिर्री में पति ने पत्नी और 3 बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी पति अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक करता था. इसके चलते आरोपी ने ये कदम उठाया. मामले में मस्तूरी पुलिस ने आरोपी पति उमेंद्र केंवट को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों की उम्र 5 वर्ष, 4 वर्ष, 2 वर्ष (दो बच्चियां, एक बेटा) है.

बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की. असफल होने पर वह मस्तूरी थाना पहुंचा. जहां पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.जानकारी के अनुसार, आरोपी पति उमेंद्र केवट ने अपनी पत्नी सुप्रीता केवट (26 वर्ष), खुशी केवट (5 वर्ष), निशा (4 वर्ष) और बेटे पवन (18 माह) बेटे की गला घोटकर हत्या कर दी. मामला बीती रात का है. खाना खाने के बाद आरोपी की पत्नी और तीन बच्चे सोने चले गए. उसी दौरान आरोपी पति का पत्नी की चरित्र शंका और अवैध संबंध के शक में विवाद हुआ. दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि आरोपी पति ने पत्नी और तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *