• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

सारंगढ़- पत्रकारों एवम पुलिस अधीक्षक पर अपशब्द प्रयोग करने से नाराज़ पत्रकार संघ ने कोतवाली में दी लिखित शिकायत

BySamip Anant

Jul 22, 2023
Share this

सारंगढ जिले में इस समय काफ़ी चर्चा में है ये मामला…. रजनी जोल्हे v/s रोजगार सहायक व पत्रकार संघ

जी हां आपको बता दे… सारंगढ में तथाकथित पत्रकार रजनी जोल्हे द्वारा अभी हाल में 12 जुलाई को सारंगढ के जिला कलेक्ट्रेड में रोजगार सहायक संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे… इसी दौरान तथाकथित पत्रकार रजनी जोल्हे वहाँ बाईट लेने पहुंची और उनसे अनर्थल सवाल करते हुए कहा कि आप लोग फर्जी मास्टर रोल बनाकर फर्जीवाड़ा करते हो कहकर अनर्गल सवाल कर उनके संघ को अपमानित किया गया…।
परन्तु रजनी के सवालों पर रोजगार सहायक शालीनता से जवाब दिए कि जो फर्जी मास्टर रोल जारी करते हैं… उनको बोलिए हम अपने मांगो को लेकर यहां अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं… पर यह बात रजनी को मिर्ची लग गई और रजनी जिले में अपना अस्तित्व बनाने हेतु एक कहानी बनाई की रोजगार सहायक संघ ने मिलकर रजनी के साथ बत्तमीजी करते हुए उसके बाल खिंचे हाथ नोचे और मारपीट की देखते देखते इस बात को सोशल मीडिया के माध्यम से आग की तरह फैल गई, इस बात को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष नरेश चौहान ने गंभीरता से लेते हुए निरीक्षण किया और पाया वहाँ उपस्थित पत्रकारों ने इसे निराधार बताते हुए नकारा। फिर भी संघ के सदस्य होने के नाते अध्यक्ष नरेश चौहान ने रजनी को समझाया पर रजनी को संघ से साथ नहीं मिलता दिखा तो अपनी जिद पर अड़ी हुई थी, इसके पश्चात रजनी ने Whatshap में एक ग्रुप में बनाया जिसमें पत्रकार जिला संघ के अध्यक्ष नरेश चौहान ग्रुप में साथ नहीं दिया उल्टा समझौता करा रह है करके उनके बारे में अभद्र टिप्पणी करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को भी अनर्गल शब्दों के साथ ग्रुप में सभी पत्रकार को साझा की, फिर ग्रुप से left हो गई उसके बाद भी ग्रुप के पत्रकारों ने उसकी वास्तविकता जानने हेतु उसे ग्रुप में ऐड किया पर वो बार बार ग्रुप से left हो रही थी, इससे ग्रुप में जुड़े प्रदेश भर के सभी पत्रकार इसकी सच्चाई भाँप लिए अब रजनी जोल्हे ने फेसबुक whatshapp पर पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष के खिलाफ पोस्ट करना चालू कर दी , जिससे अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष ने जिले के पत्रकारों के साथ कोतवाली थाना में पुलिस अधीक्षक महोदय व पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष के साथ जो अनर्गल पोस्ट की थी उसके संबंध में सारंगढ़ कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है

आवेदन की छायाप्रति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *