• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

जनपद पंचायत सारंगढ़ में मनाया गया सुशासन दिवस

BySamip Anant

Dec 25, 2023
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- 25 दिसंबर 2023/पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन पर सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। सारंगढ़ जनपद पंचायत में कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी सहित जनप्रतिनिधियों ने वाजपेयी जी की पूजा की। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने सभी नागरिकों के साथ सुशासन दिवस की शपथ ली। मंच संचालन शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी ने की।

इस अवसर पर अतिथियों में सुभाष जालान, अजय गोपाल, मनोज जायसवाल, संयुक्त कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी, परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान, सीईओ संजू पटेल, तहसीलदारगण नेत्रप्रभा सिदार, रूपाली मेश्राम, कोमल प्रसाद साहू, कुलदीप और बिहान समूह की महिला सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *