• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

बड़ा सड़क हादसा- कांग्रेस नेता के बेटे की दुर्घटना में मौत, पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला

BySamip Anant

Dec 21, 2023
Share this

गरियाबंद :- जिले में सड़क हादसा कम होने का नाम नहीं ले रहा है. बीती रात करीब 1 बजे आकाश टेंट संचालक आकाश यादव सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. आकाश कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वीरू यादव का बेटा था. मौत की खबर फैलते ही नगर में मातम पसरा हुआ है.20 दिसंबर को साढ़े 11 बजे आकाश अपनी बाइक से गरियाबंद से सढ़ोली की ओर जा रहा था. रॉन्ग साइड से आ रही टाटा मैजिक वाहन सीजी 04 एन एम 8630 के चालक ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी. घायल अवस्था में आकाश को गरियाबंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गयादिन भर चले इलाज के दौरान उसकी हालत ठीक थी. गरियाबंद कोतवाली पुलिस के मुताबिक आकाश के सिर में अंदरूनी चोंट थी. अचानक सीने में दर्द के बाद रात करीबन 1 बजे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था. फिलहाल आगे की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *