• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

शासकीय प्राथमिक शाला बुटीपारा में धरती कहे पुकार के नाटक की हुई प्रस्तुति

BySamip Anant

Dec 20, 2023
Share this

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ :- शासकीय प्राथमिक शाला बुटीपारा सारंगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत धरती कहे पुकार के थीम पर नाटक का शानदार आयोजन किया गया,प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी के कुशल निर्देशन में विद्यार्थियों ने इस नाटक में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,इस नाटक में मुख्य रूप से जिन उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया वह था,प्लास्टिक पॉलीथिन का उपयोग बंद करना,पेड़ों की कटाई रोकना,रासायनिक खादों का उपयोग न करना उसकी जगह जैविक एवम परम्परागत खाद का उपयोग करना ।
इस नाटक में भाग लेने वाले विद्यार्थी नन्दनी बरेठ,धारा कुमारी सिदार,सारिका यादव,टिकेश्वरी संवरा, कुलदीप मुंडा,प्रिंस मुंडा,हिमेश निषाद,प्रिंस देवांगन,वेदान मुंडा ,प्रेम माली रहे ।
संकुल समन्वयक श्री ज्योति प्रकाश खेस ने विद्यार्थियों एवम शालेय परिवार को बधाईयाँ प्रेषित की हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *