• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पोरथ में चलाया गया सफाई अभियान

BySamip Anant

Dec 15, 2023
Share this

बरमकेला – बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पोरथ के शिव मंदिर परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान के तत्वाधान में सुबह सुबह साफ-सफाई किया गया। और लोगो को स्वच्छता के लिए सपथ दिलाकर सफाई व्यवस्था के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छता अभियान से जनमानस द्वारा जिला प्रशासन के कार्यों की काफी तारीफ हुई।

पोरथ धाम में स्थित शिव मंदिर परिसर का साफ-सफाई परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान के नेतृत्व में किया गया। विदित हो कि हरिशंकर चौहान द्वारा 2017-18 में जब रायपुर के धारसीवा ब्लॉक में पदस्थ थे तो वहा भी स्वच्छता अभियान हर रविवार को चलाया करते थे जिसमें बहुत से सदस्य भी जुड़े हुए थे और लोगों द्वारा काफी सरहाया जाता था। चौहान जी का कहना है कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के हर ग्राम पंचायत में हर सप्ताह के शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाकर गांव के लोगो को भी साफ सफाई के लिए प्रेरित कर पूरे जिले में सफाई अभियान चलाना हमारा मूल उद्देश्य रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *