• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

अवैध गांजा के आरोपी को सरसींवा थाना द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

BySamip Anant

Dec 7, 2023
Share this

सुन्दर देवांगन पिता स्व. महेश देवांगन उम्र 48 वर्ष साकिन पेण्ड्रावन थाना सरसीवां जिला सारंगढ बिलाईगढ छ.ग.

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी थाना चौकी प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ गांजा,अवैध शराब जुआ, सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पूर्व में निर्देशित किया गया था कि सरसींवा पुलिस को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम पेन्ड्रावन का सुन्दर देवांगन अपने घर के दुकान में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतू रखा है की सूचना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल एवं उप पुलिस अधीक्षक मनीष कुंवर को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर मुखबीर सूचना तस्दीक रेड कार्रवाई हेतु थाना से हमाराह स्टाफ एवं गवाह के ग्राम पेन्ड्रावन सुंदर देवांगन के घर रेड किया जहां से विधिवत एनडीपीएस के संपूर्ण प्रावधानों के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी सुंदर देवांगन पिता स्वर्गीय महेश देवांगन उम्र 48 वर्ष सा. पेंड्रावन के अधिपत्य कब्जे से एक सिल्वर ड्रम में रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 700 ग्राम कीमती करीब ₹20000 को बरामद एवं जप्ती कार्रवाई कर विधिवत मौके पर ही 20 बी एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना में असल अपराध क्रमांक 5 18/23 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरसीवां टीकाराम खटकर प्रआर.127 विरेन्द्र ठाकुर 43 फागुलाल निराला आरक्षक 337,284,247,का विशेष योगदान रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *