• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

सारंगढ़ विधानसभा से उत्तरी जांगड़े ने रचा इतिहास व बिलाईगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कविता प्राण लहरे इतने वोट से विजयी…

Share this



हेमन्त पटेल सारंगढ़

न्यूज:सारंगढ़ विधानसभा में उत्तरी गणपत जांगड़े ने एकतरफा जीत दर्ज कर नया इतिहास रचा है, सारंगढ़ विधानसभा मे लगातार विधायक बनकर प्रदेश अलाकामान को एक स्पष्ट संदेश दिया है की उनकी लोकप्रियता मे कोई कमी नाही आई है। कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरी गणपत जांगड़े 29695 वोट से जीत हासिल कर कीर्तिमान रचा है।कांग्रेस( उत्तरी गणपत जांगड़े) –109027 भाजपा (शिवकुमारी चौहान)79375 बसपा ( नारायण रत्नाकर)13144 वही बिलाईगढ़ विधानसभा में एक बार फिर कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी कविता प्राण लहरे 81647 वोट के साथ पहले स्थान पर रही। वही भाजपा प्रत्याशी डॉ दिनेश लाल जांगड़े 63704 वोट के साथ दूसरे स्थान पर। इस प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी कविता प्राण लहरे 17939वोट के साथ विजयी रही बता दे कि बिलाईगढ़ विधानसभा में सातवें राउंड की गिनती तक भाजपा प्रत्याशी डॉ दिनेश लाल जांगड़े आगे चल रहे थे। लेकिन आठवें राउंड से बसपा प्रत्याशी श्याम टण्डन आगे निकल गए। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी कविता प्राण लहरे तीसरे नंबर में ही थी लेकिन चौदहवें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कविता प्राण लहरे बढ़त बनाते हुए आगे निकल गई और जीत दर्ज की। वही कविता प्राण लहरे के विजयी होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *