• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

सारंगढ़ क्षेत्र में शराब बिक्री को लेकर ग्रामीण हुए परेशान पहुचें थाना

BySamip Anant

Nov 27, 2023
Share this

सारंगढ़ कनकबीरा चौकी अंतर्गत ग्राम अचानकपाली के ग्रामीणों ने कनकबीरा, शांतिनगर के चौक चौराहों ठेला, होटल,ढाबा,एवम अन्य दुकानों में महुआ शराब एवम अंग्रेजी शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में चौकी पहुंच कर कोचिओं के खिलाफ ज्ञापन सौंपे

किया कहते है अचानकपाली के ग्रामीण।

अचानकपाली के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पूर्व में महुआ शराब बिक रहा था जिसकी वजह से गांव के लोग हमेशा शराब पीकर आपस में लड़ते झगड़ते रहते थे,और गाली गलौज करते थे इससे गांव की महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया था जिसको लेकर गांव के ग्रामीणों ने आपस में बैठक कर अचानकपाली में शराब बनाना बेचना एवम पीना पूर्ण रूप से बंद करवाया गया जिससे बनाना एवम बेचना तो बंद हो गया लेकिन गांव के लोग बाहर से पीकर आ रहे है और फिर से गांव की माहौल बिगड़ रहा है जिससे पुनः महिलाओं की बाहर निकलना दुभर होगया है इस समस्या को लेकर अचानकपाली के ग्रामीण बड़ी संख्या में चौकी पहुंचे और शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी से जल्द कार्यवाही की मांग की है। अब देखना है की चौकी प्रभारी कब तक शराब माफियाओं पर कार्यवाही करते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *