• Sat. Apr 18th, 2026

भटगांव थाना के सुलोनिकला मे पति ने की अपनी ही पत्नी की हत्या

Samip Anant

BySamip Anant

Nov 20, 2023
Share this

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ :- नविन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के भटगांव थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सुलोनिकला मे पति के द्वारा अपने ही पत्नी की हत्या कर दी गई है जहां पति और पत्नी के बीच धान कटाई को लेकर विवाद हुआ जिससे की विवाद इतना बड़ गया की पति के द्वारा पत्नी को सिल के बट्टे से मार कर हत्या कर दी गई वही घटना की जानकारी मिलते ही भटगांव थाना प्रभारी अमृत भार्गव व टीम समय पर घटना स्थल पर पहुंचकर सिल बट्टे को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये बिलाईगढ़ रवाना कर दिया गया है और आगे की कार्यवाही मे जुट गई है |

वही रिस्तेदार द्वारा बताया गया कि आरोपी का मानसिक संतुलन ठीक नही होने के कारण छ:माह पहले से ही इलाज चल रहा है |