• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

कलेक्टर डॉ सिद्दीकी और डिप्टी डीईओ प्रकाश भारद्वाज के नेतृत्व में कैमरामेनों ने निर्वाचन में बेहतर कार्य किया

BySamip Anant

Nov 18, 2023
Share this

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ :- 18 नवंबर 2023/ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज के नेतृत्व में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले अंतर्गत विधानसभा रायगढ़, सारंगढ़ और बिलाईगढ़ के निर्वाचन कार्यों में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए सारंगढ़ के विजय स्टूडियो सहित निविदा फर्म के कैमरामेनो ने बेहतर कार्य किया। निर्वाचन कार्य के एफएसटी दल, वीएसटी दल, स्ट्रांग रूम के पास, चारों प्रेक्षक के साथ, मतदान दल के रवानगी और वापसी के समय वीडियोग्राफर और जनसंपर्क विभाग के लिए फोटोग्राफर परमेश्वर (आकाश) यादव का व्यवस्था किया गया था। निर्वाचन में अपनी सहभागिता से खुशी का प्रदर्शन दल के सभी फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर ने किया।

निर्वाचन के इन सभी कार्यों को सारंगढ़ अंचल के कैमरामैनो ने विजय स्टूडियो के श्री शरद केशरवानी (गोपी) के समन्वय से पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *