• Sat. Apr 18th, 2026

कांग्रेस ने जारी किया भरोसे का पत्र

Samip Anant

BySamip Anant

Nov 5, 2023
Share this

रायपुर :- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सीएम भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें किसानों, युवाओं और महिलाओं को फोकस किया गया है. रायपुर में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने घोषणा पत्र जारी किया. इस दौरान मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा मौजूद रहे.

घोषणा पत्र में 3200 रुपए में प्रति क्विंटल धान खरीदने, किसानों का कर्जमाफ करने, केजी टू पीजी तक मुफ्त शिक्षा की घोषणा की गई है. इसके अलावा कांग्रेस ने साढ़े 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास देने की भी बड़ी घोषणा की है.