• Sat. Apr 18th, 2026

भाजपा के लबरा नेताओं को सबक सिखाएं कांग्रेस की सरकार बनाएं-गनपत जांगड़े

Samip Anant

BySamip Anant

Nov 3, 2023
Share this

गनपत जांगड़े कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में किया धुआंधार जनसंपर्क



सारंगढ़ :- विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार तेज हो चुकी है और सभी प्रमुख दल चुनाव मैदान में आमने-सामने लड़ने तैयार हैं कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर श्रीमती उत्तरी जांगड़े को दोबारा प्रत्याशी बनाकर भरोसा कायम रखा है वही सारंगढ़ विधानसभा में कांग्रेस पार्टी अपने कार्यों को लेकर जन-जन तक पहुंच रहे हैं और सरकार के द्वारा सारंगढ़ में किए गए कार्य और महत्वकांक्षी योजनाओं को लोगों को बतलाकर दोबारा कांग्रेस को जितने आह्वान कर रहे हैं

इसी कड़ी में गनपत जांगड़े ने अपने पत्नी श्रीमती उत्तरी जांगड़े के लिए धुआंधार जनसंपर्क किया और ग्राम छुही पाली, नकाईनटार,सुंदराभांठा सुलोनी, पचपेड़ी,उधरा,डोमाडीह में घर-घर पहुंचकर श्रीमती उत्तरी जांगड़े के लिए वोट मांगा और कहा कि आज मैं आप सबके बीच अपनी पत्नी के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं आप सबके आशीर्वाद से श्रीमती उतरी जांगड़े पिछले बार 52000 हजार वोट से लीड के साथ चुनाव जिताएँ थे इस बार भी कांग्रेस पार्टी ने दोबारा श्रीमती उत्तरी जांगड़े को बनाया है आपके विधायक लगातार आपके क्षेत्र के विकास और सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती है ऐसे विधायक को दोबारा चुनने का मौका आप सबको मिला है इस अवसर को आप सबको नहीं गंवाना है और दोबारा सारंगढ़ में श्रीमती उत्तरी जांगड़े को भारी बहुमत से विजयी बनाना है

क्योंकि उन्होंने जो कहा था उसे पूरा किया है सारंगढ़ जिला निर्माण और 200 बिस्तर अस्पताल की स्वीकृति एवं शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद स्कूल भी हमारी सरकार ने खोले हैं आप सबको पता है पूर्व के डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री ने सारंगढ़ को जिला बनाने बार-बार वादा करके हम सब सारंगढ़ वासियों को ठगा था ऐसे लबरा सरकार के नेताओं को सबक सिखाने का मौका आ गया है और आने वाले 17 नवंबर को आप सबको दोबारा कांग्रेस के ऊपर आशीर्वाद बनाना है ऐसे में आप सब से निवेदन करता हूं। कांग्रेस के विधायक और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से आपके क्षेत्र का संपूर्ण विकास होगा।