• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

सरिया-चंद्रपुर रोड पर दो बाइकों की टक्कर के बाद ट्रैक्टर की चपेट में आया युवक, अस्पताल में मौत..

BySamip Anant

Oct 13, 2026
Share this

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :-  सरिया-चंद्रपुर मार्ग पर नदीगांव चौक के पास मंगलवार शाम करीब 4 बजे सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक कान्हा की मौत हो गई। हादसा परिधान वस्त्रालय के सामने हुआ, जहां आमने-सामने से आ रही दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। इसी दौरान एक बाइक सवार पास से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

दो बाइकों की टक्कर के बाद हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शी कालिया पटेल के अनुसार, नदीगांव चौक के पास दोनों बाइकों की भिड़ंत के बाद युवक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान पुजेरीपाली निवासी कान्हा के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

थाना प्रभारी सत्यवादी साहू के अनुसार, बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हुई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटना के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी पुलिस की जांच के बाद सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *