• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

सरसींवा के गौरव पथ निर्माण में लेटलतीफी का आरोप, CM हेल्पलाइन में दर्ज हुई शिकायत

BySamip Anant

Sep 23, 2026
Share this

गौरव पथ निर्माण की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाईन  में


सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- नगर पंचायत सरसींवा के सराईपाली रोड़ में गौरव पथ का निर्माण लोक निर्माण द्वारा कराया जा रहा है जहाँ गौरव पथ निर्माण का उद्देश्य लोगो को राहत देंना, नगर का विकास करना है। परंतु लोक निर्माण विभाग के गौरव पथ निर्माण कार्य लोगो को और राहगीरों को राहत देना नही बल्कि तकलीफ देना बस रह गया है। नगर पंचायत सरसींवा के सामाजिक कार्यकर्ता व समाज सेवक चितरंजन बंजारे ने गौरव पथ निर्माण कार्य की अत्यंत धीमी गति की शिकायत मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ शासन के हेल्पलाईन 1076 में 22 सितंबर को  किया गया है जिसका शिकायत क्रमांक WP260900201656 है। सामाजिक कार्यकर्ता बंजारे ने बताया कि नगर सरसींवा के सराईपाली रोड़ में सड़क किनारे निवास करने वाले नगरवासियों, प्रतिदिन हजारों की संख्या में सरसींवा नगर आते-जाते है वे लोग पिछले एक साल से अधिक समय से कभी धूल तो कभी कीचड़ से परेशान है। गौरव पथ का निर्माण कार्य  आधा अधूरा किया जा रहा है वही चार दिन काम चलने के बाद दो दिन कार्य बंद कर दिया जाता है। सामाजिक कार्यकर्ता चित्तरंजन बंजारे ने बताया कि अगर जल्द से जल्द सराईपाली रोड़ के गौरव पथ का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा नही कराया जाता है तो आने वाले समय मे सैकड़ो की संख्या में नगर के लोगो द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग सारंगढ़-बिलाईगढ़ की होगी। बरहाल अब देखने वाली बातें होगी कि मुख्यमंत्री हेल्पलाईन में गौरव पथ की धीमी निर्माण कार्य की शिकायत होने पर विभाग द्वारा क्या कार्यवाही कब तक किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *