• Sat. May 30th, 2026

SBN24

NEWS

ख़बर का असर बच्चे को डंडे से मारने वाला प्रधान पाठक निलंबित

Samip Anant

BySamip Anant

Feb 26, 2026
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- नगर पंचायत भटगांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा नगर “द” में दूसरी कक्षा के छात्र को डंडे से मारने के आरोपी प्रधान पाठक संजीव कुमार जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि स्कूल में एक मासूम छात्र के सिर पर डंडे से वार कर घायल करने का मामला सामने आया था। घटना में बच्चे का सिर फट गया था और उसकी यूनिफॉर्म खून से भीग गई थी। परिजनों ने स्कूल पहुंचकर विरोध दर्ज कराया था और सख्त कार्रवाई की मांग की थी। मिडिया के द्वारा मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित संज्ञान लिया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने जे. आर. डहरिया ने प्राथमिक जांच के आधार पर प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। जांच पूरी होने तक संबंधित शिक्षक को मुख्यालय बिलाईगढ़ विकास खंड शिक्षा अधिकारी नियत किया गया है।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है, लेकिन निष्पक्ष जांच और दोष सिद्ध होने पर कड़ी सजा की मांग भी की है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।