• Mon. May 25th, 2026

SBN24

NEWS

सारंगढ़ पुलिस का ‘हाईटेक’ अवतार, वैज्ञानिक जांच को मिलेगी नई रफ्तार

Samip Anant

BySamip Anant

May 23, 2026
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- जिले की कानून व्यवस्था और अपराध जांच प्रणाली को आधुनिक एवं वैज्ञानिक स्वरूप देने की दिशा में सारंगढ़ पुलिस को बड़ी सौगात मिली है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ किया गया। जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, पुलिस अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में फॉरेंसिक यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।



कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, सटीक विवेचना और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा जिले को यह हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई गई है। “लैब ऑन व्हील्स” सुविधा से सुसज्जित यह यूनिट अब घटनास्थल पर ही प्रारंभिक वैज्ञानिक जांच, साक्ष्य संकलन और डिजिटल फॉरेंसिक विश्लेषण करने में सक्षम होगी।

जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पुलिस एवं न्याय व्यवस्था को आधुनिक तकनीकों से सशक्त बनाने लगातार कार्य कर रही है। मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट की शुरुआत से अपराध जांच प्रक्रिया अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।



एडिशनल एसपी निमिषा पांडे ने इसे पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में जिले को साइबर थाना, क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला और डायल-112 के लिए 10 आधुनिक ईआरवी वाहन मिले हैं। अब मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट जुड़ने से घटनास्थल पर तत्काल पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संग्रहण और परीक्षण किया जा सकेगा, जिससे अपराधियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया और मजबूत होगी।

कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ता तिवारी ने बताया कि नए आपराधिक कानूनों के तहत गंभीर अपराधों और बड़ी दुर्घटनाओं में फॉरेंसिक टीम की तत्काल मौजूदगी अनिवार्य हो गई है। ऐसे में यह मोबाइल यूनिट मौके पर पहुंचकर त्वरित वैज्ञानिक परीक्षण कर सकेगी, जिससे जांच की गुणवत्ता और विश्वसनीयता दोनों बढ़ेंगी।

एसडीओपी साहू ने बताया कि मोबाइल फॉरेंसिक वैन अत्याधुनिक तकनीकों और “लैब ऑन व्हील्स” सुविधा से सुसज्जित है। वैन में हाईटेक सीसी