• Wed. Apr 22nd, 2026

जिला शिक्षा अधिकारी से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया समन्वयक संघ

Samip Anant

BySamip Anant

Feb 17, 2026
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- छ.ग.संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष भागवत प्रसाद साहू के अगुवाई में श्री जे.आर.डहरिया डीईओ सारंगढ़ बिलाईगढ़ से मिलकर संकुल समन्वयकों एवं शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।शाला अनुदान,सीआरसी ग्रांड की राशि,शिक्षकों का लंबित परीक्षा अनुमति, सर्विस बुक में अर्जित अवकाश को इंद्राज करने एवं सारंगढ़ ब्लॉक में अवकाश लिए शिक्षकों के रोके गए वेतन को त्वरित जारी करने आदि समस्याओं से अवगत कराया गया।जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे आर डहरिया ने तत्काल समाधान करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर जिला सचिव डाबर सिंह साहू, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार देवांगन, भगवान प्रसाद दुबे,चोखलाल पटेल,नरसिंह श्रीवास, टेकलाल सोनी, पुरंदर पटेल,सुकलाल मीरी ,जीवित नायक आदि उपस्थित रहे।