• Wed. Apr 22nd, 2026

शिक्षा गुणवत्ता को लेकर कलेक्टर ने  DEO जे.आर.डहरिया को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान

Samip Anant

BySamip Anant

Feb 17, 2026
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- कलेक्टर डॉ. संजय कुमार कन्नौजे द्वारा जिले की शिक्षा गुणवत्ता में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.आर. डहरिया को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । कलेक्टर ने श्री डहरिया के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने अधिक ऊर्जा, समर्पण और सेवाभाव के साथ शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी का उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्री डहरिया को बधाई दी। जिले में शिक्षा गुणवत्ता सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को लेकर यह सम्मान हर्ष का विषय माना जा रहा है। जिलेवासियों ने आशा व्यक्त की है कि आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में और भी नवाचार एवं उपलब्धियां हासिल होंगी।