• Wed. Apr 22nd, 2026

पुलवामा के शहीदों को ब्लॉक अध्यक्ष विकास कोसले और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Samip Anant

BySamip Anant

Feb 16, 2026
Share this

सारंगढ़ :- पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर आज ‘क्षेत्र समस्या निवारण’ के सारंगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विकास कोसले के नेतृत्व में कांग्रेस जनों और स्थानीय बच्चों ने वीर शहीदों को नमन किया। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर विकास कोसले ने कहा कि 14 फरवरी का दिन भारत के इतिहास में उन वीर सपूतों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा, “हमारे वीर जवानों का यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। आने वाली पीढ़ियां और ये नन्हे बच्चे हमेशा उनके शौर्य से प्रेरणा लेंगे।”

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:

श्रद्धांजलि अर्पण: उपस्थित लोगों ने शहीदों के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया।
देशभक्ति का संदेश: बच्चों को देशप्रेम और सुरक्षा बलों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
नारेबाजी: “शहीद जवान अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया।

उपस्थित – महामंत्री सारनाथ जांगड़े, संयुक्त सचिव ध्रुव महेश, चंद्रशेखर रात्रे, साहिल रात्रे, समीर टंडन, मयंक कोसले, दीपेश चंद्र, एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहे।