• Wed. Apr 22nd, 2026

सरिया पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

Samip Anant

BySamip Anant

Feb 12, 2026
Share this

25 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय और अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी सरिया प्रमोद यादव के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सरिया के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की गई। अप0क्रं0 26/2026 धारा-34(2)59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक-  11.02.2026 को मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल ग्राम भठली में आरोपी के घर बाड़ी के पास जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया,जहाँ आरोपी गोकुल बेहरा पिता संतोष बेहरा उम्र 32 वर्ष सा भठली थाना सरिया द्वारा अपने घर बाड़ी मे दस लीटर क्षमता वाली 02 प्लास्टिक जरीकेन में 20 लीटर तथा पांच लीटर क्षमता वाले जरीकेन में भरा 05 लीटर शराब कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती- 5,000 रू0 मिलने पर गवाहान के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
            उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्र0आर0-मोहन गुप्ता, आरक्षक-विमल जांगड़े,दिगंबर पटेल,नरेंद्र चंद्रा,लक्ष्मी पटेल,नर्मदा यादव म0आर0-प्रीति खड़िया एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।