• Wed. Apr 22nd, 2026

जिला शिक्षा अधिकारी ने छ ग सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई सारंगढ़ के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

Samip Anant

BySamip Anant

Feb 13, 2026
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :-  छ ग सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई सारंगढ़ का वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन  जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों और शिक्षकों को देखकर प्रसन्न हुये और सबको संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी युवा चेहरे जिस जागरूकता के साथ आप संगठन में कार्य कर रहे हैं उसी जागरूकता से अपने अपने शालाओं में शिक्षा के क्षेत्र में नवप्रयोग कर पूरे सारंगढ़ में एक नया आयाम स्थापित करें मै हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा हूं।। इसके पश्चात विकासखंड शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ कोसले से सौजन्य मुलाकात कर वार्षिक कैलेंडर सौंपा गया उक्त अवसर पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुर्रे,पूर्व बीआरसीसी पटेल उपस्थित रहे। सभी को वार्षिक कैलेंडर सौंपा गया।आज के इस वार्षिक कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में  कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भारद्वाज, जिला सचिव सूरज कुमार सारथी, जिला सह प्रवक्ता- श्रीमती अनिता किरण लकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सारंगढ़  सतीश कुमार चौहान, उपाध्यक्ष – दीपेश जायसवाल, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष उसत साहू,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष -श्रीमती फिरेश्वरी कमल, उपाध्यक्ष श्रीमती क्रांति सारथी,  श्रीमती ज्ञानलता लकड़ा, कोषाध्यक्ष- मीनू प्रकाश सिदार, ब्लॉक प्रचार मंत्री -त्रिलोचन कुमार पटेल, ब्लॉक सह संयोजक- लक्ष्मी नारायण पटेल, ब्लॉक प्रवक्ता-कृष्ण कुमार कर्ष, ब्लॉक संगठन मंत्री-महेंद्र कुमार साहू, ब्लॉक महासचिव-देवेंद्र प्रसाद साहू, संकुल अध्यक्ष गण – नरेश कुमार  निराला, राधे सिंह सिदार  इत्यादि साथी उपस्थित रहे।।