• Mon. Apr 20th, 2026

मा. रामविचार नेताम जी (केबिनेट मंत्री छ ग) व जगन्नाथ पाणिग्राही जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाजपा ने कार्यकर्ताओं के समस्याओं का किया समाधान

Samip Anant

BySamip Anant

Feb 9, 2026
Share this

छत्तीसगढ़ :- आज भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़
सहयोग केंद्र: कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ‘सहयोग केंद्र’ के माध्यम से जनसेवा और कार्यकर्ता कल्याण का कार्य निरंतर जारी है। पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप, सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार) सरकार के एक मंत्री और संगठन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने और उनके निराकरण के लिए उपस्थित रहते हैं।

आज की कार्यवाही का विवरण: उपस्थिति: माननीय रामविचार नेताम जी (कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) माननीय जगन्नाथ पाणिग्राही जी (प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भाजपा) सहभागिता: प्रदेश भर से आए 127 कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा किया।

समाधान: मंत्री जी एवं संगठन पदाधिकारी द्वारा कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। “कार्यकर्ता हमारी शक्ति हैं। उनकी समस्याओं का समाधान करना और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।”