• Sat. Mar 7th, 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय के कर कमलों से देवगांव मे सीसी रोड व चेक डेम निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

Samip Anant

BySamip Anant

Jan 31, 2026
Share this

बरमकेला :- सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरमकेला विकासखंड के सबसे बड़े ग्राम देवगांव में विकास कार्यों की एक नई शुरुआत हुई। ग्राम में सीसी रोड एवं चेक डेम निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सहोद्रा सिदार एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिससे आयोजन उत्सव का रूप लेता दिखाई दिया। ग्राम देवगांव पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय का सरपंच श्रीमती तपस्विनी इजारदार, जनपद प्रतिनिधि रोहित वर्मा, उपसरपंच बलराम साव, पूर्व जनपद सदस्य देवेंद्र नायक, पंच चित्रसेन नायक, मोहन नायक, ललित नायक, आशीष चौहान, मधुसूदन श्रीवास, सुंदर साव सहित समस्त पंचों एवं ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जनप्रतिनिधियों ने शाल, गमछा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया तथा ग्राम के विकास में उनके योगदान की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि देवगांव सहित पूरे जिले के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर सक्रिय रहेंगे और जनता के सहयोग से विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि सड़क एवं जल संरचनाओं के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन एवं जल संरक्षण में बड़ी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्राम स्थित श्रीराम मंदिर में रामलला एवं माता तारिणी के दर्शन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की सक्रिय कार्यशैली और जनसरोकार से जुड़े विकास कार्यों को लेकर क्षेत्र की जनता में विशेष उत्साह एवं प्रशंसा का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में देवगांव को और भी कई विकास योजनाओं का लाभ मिलेगा।