• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

छोटे से गाँव की बड़ी उड़ान : J M H परिवार की बेटी सीमा ने CGPSC में रच दिया इतिहास, बेटियों के सपनों को मिली नई दिशा

BySamip Anant

Nov 21, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर J M H परिवार की प्रतिभाशाली बेटी सीमा ने CGPSC (पीएससी) परीक्षा उत्तीर्ण कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। सीमा की इस शानदार सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले का मान बढ़ाया है। लगातार इस परिवार के दो बच्चों द्वारा CGPSC क्लियर करना यह साबित करता है कि संकल्प, परिश्रम और मजबूत इच्छाशक्ति से सपनों को जमीन पर उतारा जा सकता है। सीमा की उपलब्धि से गांव में उत्साह और जश्न का माहौल है। ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह गांव की नई पहचान है।

J M H परिवार ने गौरव व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी बेटी ने परिवार का मान बढ़ाया है और सभी बेटियों के लिए एक मजबूत संदेश दिया है कि सफलता किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती। मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। परिवार ने दोनों सफल बच्चों को भरपूर आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, अनुज मोती पटेल और हीरा पटेल ने भी इस सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि — “गांव की बेटी ने जिस तरह CGPSC में सफलता हासिल की है, यह क्षेत्र की सभी बेटियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है। यह उपलब्धि में हमारे जिले, गांव और परिवार का मान कई गुना बढ़ा दिया है।”

मोती पटेल ने आगे कहा कि — “सीमा ने साबित कर दिया कि यदि सपनों को पंख दिए जाएं और सही मार्गदर्शन मिले तो कोई भी बेटी आसमान की ऊँचाइयों को छू सकती है। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेगी।”
ग्रामवासियों द्वारा लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। सीमा की इस उपलब्धि ने गांव के बच्चों में भी शिक्षा के प्रति प्रेरणा जगाई है।
सीमा की यह सफलता संदेश देती है कि बेटियाँ केवल घर की शान नहीं, बल्कि देश का गौरव भी बन सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *