• Mon. May 25th, 2026

SBN24

NEWS

जिला पंचायत सभापति अनिका बिनोद भारद्वाज के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़ का दौरा कार्यक्रम

Hemant Patel

ByHemant Patel

Oct 3, 2023
Share this

Journalist@हेमंत पटेल

सारंगढ़ बिलाईगढ़ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी संयुक्त सचिव एवं सह प्रभारी छत्तीसगढ़ माननीय विजय जांगिड़ के सारंगढ़ विधानसभा आगमन पर जिला पंचायत सभापति अनिका बिनोद भारद्वाज के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में ऐतिहासिक भव्य स्वागत किया गया आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सारंगढ़ प्रवास पर विश्राम गृह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा पार्टी के कार्यकर्ता प्रचार में जुट जाएं प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बन रही है। प्रदेश के सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि राहुल गांधी सच की लड़ाई लड़ रहे हैं। राहुल गांधी देश के आम आदमी की मजबूत आवाज है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार सभी वर्गों के लिए बेहतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने और पूरी योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाने का काम हम सभी को मिलकर करना है। आगामी विधानसभा के चुनाव में पूरी ताकत और एकजुटता के साथ कार्य कर छत्तीसगढ़ में 75 से अधिक सीटों पर विजय हासिल कर पुनः छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनाना है और साथ ही सारंगढ़ विधानसभा में भी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से बनाना है।जिला पंचायत सभापति अनिका बिनोद भारद्वाज व सभी कार्यकर्ताओं को बताया गया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ जोन सेक्टर स्तर पर गठित कमेटियों की समीक्षा तथा छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचा कर जन-जन को छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एकजुटता के साथ मेहनत कर संगठन को मजबूत करना है।