• Sun. Apr 19th, 2026

अवैध गांजा परिवहन पर थाना सरिया की बड़ी कार्यवाही

Samip Anant

BySamip Anant

Oct 11, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :-  जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा  के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे सरिया पुलिस को 10 किलो 565 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10/10/2025 को दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर सुचना मिला एक काले रंग के मोटर सायकल क्रमांक UP 70 CW 9951 का चालक उड़ीसा से गांजा लेकर सरिया तरफ आ रहा है सूचना पर थाना के सामने मेन रोड सामुदायिक भवन के पास घेराबंदी कर मोटर सायकल  क्रमांक  UP 70 CW 9951को रोककर तलाशी लेने पर सब्जी कैरेट में टमाटर सब्जी के नीचे 10 किलो 565  ग्राम अवैध मादक पदार्थ मिला। चालक से पूछताछ करने पर जिला सोनपुर उड़ीसा से गांजा खरीद कर प्रयागराज,उत्तरप्रदेश ले जाना बताया कि आरोपी मोटर सायकल चालक काशी गौतम पिता मोहनलाल उम्र 24 वर्ष सा बबुवापुर जिला प्रयागराज ( उत्तरप्रदेश ) के कब्जे से 10किलो 565 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 10000रु,एक मोटर सायकल  क्रमांक UP 70 CW 9951कीमती 100000 रु, जुमला कीमती 200000रु  को जप्त कर  आरोपी के खिलाफ थाना सरिया मे अपराध क्रमांक 234/2025 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव , सउनि सुमन चौहान, प्र0आर0-  मोहन गुप्ता ,सुरेंद्र सिदार, सत्यम मंडलोई, आरक्षक- ,राजकुमार दिगम्बर पटेल,दिलीप स्नेही और समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।