सारंगढ़ :- सतनामी विकास परिषद का चुनाव मौहारभाठा स्थित सतनाम भवन में शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। सुबह से ही मतदाता अपने-अपने अधिकार का उपयोग करने पहुँचे हुए है। सतनामी विकास परिषद के चुनाव को लेकर समाज के लोगों में बहुत हि उत्साह देखा जा रहा है।

चुनाव समिति के अनुसार अब तक लगभग 50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और चुनाव अधिकारी लगातार मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। वही रुझान की बात करे तो अध्यक्ष पद की मुकाबला त्रिकोण बताई जा रही है

आगे स्थानीय समाजजनों का मानना है कि इस बार का चुनाव परिषद के भविष्य की दिशा तय करेगा। परिणाम आने के बाद नई कार्यकारिणी से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई जा रही है।
