सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ विकासखंड अंतर्गत आने वाले अनेको शासकीय प्राथमिक शाला मे साफ सफाई की गई जिसमे शासकीय प्राथमिक शाला गोड़ीहियारी , कटेली, में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें पूरी तरह से स्कूल परिसर व स्कूल की छत मे उगे घास की साफ-सफाई की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने विद्यालयीन बच्चों को संबोधित करते हुए कहा – स्वच्छता केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सभी की बुनियादी आवश्यकता है। हम सबको यह संकल्प लेना होगा कि – स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।आगे एक पेड़ माँ के नाम के तहत स्कूलो मे पेड़ लगये गये जिनमे आम, कटहल, बरगद सहित फल दार व छायादार पेड़ लगाए गए व साथ हि साथ आम लोगो की जरूरत को देखते हुए स्वस्थ जांच भी करवाई गई

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी, वरिष्ठ नेता रमेश तिवारी, सरपंच मीना देवी भारद्वाज, अरुण गुड्डू यादव, भैया जी, एस. कुमार यादव, दीपक साहू (केड़ार मंडल अध्यक्ष), दूधनाथ पटेल, कन्हैया निषाद, प्रमोद यादव, शशिकांत तिवारी, करमहा यादव, गुड्डू पटेल, नानदाऊ यादव, पूर्णिमा मनहर,

रिद्धि तिवारी, सेत कुंवर महंत, श्याम भारद्वाज, उपसरपंच रामलाल पटेल, ननकीदाऊ पटेल, नीतिश पटेल, परस यादव, राजेन्द्र चौहान, देवप्रसाद कहार, वीरेंद्र निराला, अमित यादव, जीतू गुप्ता, मनोज जायसवाल, गिरधारी देवांगन सहित पंचायत प्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
