• Sat. Apr 18th, 2026

जिला पंचायत कार्यालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक संपन्न

Samip Anant

BySamip Anant

Sep 9, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- जिला पंचायत कार्यालय सारंगढ़ बिलाईगढ़  में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा, सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सामान्य प्रशासन समिति बैठक मुख्य रूप से एजेंडा रखा गया जिसमे शिक्षक अनुकम्पा नियुक्ति अनुमोदन शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, pwd, जल संसाधन विभाग, आदि विभागों का विभागीय योजनाओं का समीक्षा किया गया।

तथा निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करते हुए समय सीमा में पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक मे मुख्य रुप से जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे , उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक , जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन , जिला शिक्षा अधिकारी जे. आर.डहरिया , विभागीय अधिकारी तथा समस्त सभापति उपस्थित रहें।