• Tue. May 26th, 2026

SBN24

NEWS

समाजसेवी सतीश यादव ने गरीब परिवार के बच्चे को बाटे कपड़े एवं कॉपी किताब

Samip Anant

BySamip Anant

Aug 30, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- समाजसेवी सतीश यादव गरीब परिवारों के बच्चों को देते हैं कपड़े, एवं खाद्यान्न सामग्री पढ़ने के लिए उपलब्ध कराते कॉपी-किताबें सड़कों पर भीख मांगते हुए या फुटपाथ पर गंदे कपड़े पहने हुए बच्चे अक्सर नजर आ जाते हैं। लेकिन हम अपनी संवेदनाएं प्रकट कर आगे बढ़ जाते हैं। एक शख्स ऐसा भी है जिससे इन बच्चों की दशा देखी नहीं गई और उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार उन बच्चों के सुधार के लिए काम शुरू कर दिया।

समाजसेवी सतीश यादव समय-समय पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों एवं वनांचल में रहने वाले बच्चों के लिए पढ़ने लिखने हेतु कपड़े एवं काफी पुस्तक बैग एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते रहते हैं उसी क्रम में सेवा बस्ती में समाजसेवी सतीश यादव द्वारा बच्चों को काफी पुस्तक पेन एवं बैग का वितरण किया गया


समाजसेवी सतीश यादव की एक छोटी सी फेब्रिकेशन है, उससे वह अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। कुछ समय निकालकर वह गरीब और आदिवासी बच्चों के लिए काम करते हैं। समाजसेवी सतीश यादव  ने बताया कि वह 11साल से यह काम कर रहे हैं। वह कहते हैं कि कोई काम शुरू करें तो शुरुआत में कुछ कठिनाई तो सामने आती है,

लेकिन यदि उद्देश्य अच्छा है तो काम रुक नहीं सकता। समाजसेवी सतीश यादव  का कहना है कि बस्ती में जाकर वह बच्चों को पढ़ाते हैं। किसी का जन्मदिन हो तो बस्ती में जाकर ही मनाते हैं। इस काम से उन्हें बहुत सुकून मिलता है। मनोज का कहना है कि युवाओं को इस तरह के काम में आगे आकर हाथ बंटाना चाहिए।