• Tue. May 26th, 2026

SBN24

NEWS

40 वें चक्रधर समारोह के शुभारंभ में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय

Samip Anant

BySamip Anant

Aug 29, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह का 40वां संस्करण का हुआ आरंभ इस 10 दिवसीय भव्य आयोजन में देश-प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

समारोह का शुभारंभ प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के द्वारा चक्रधर समारोह का भव्य शुभारंभ किया । इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय गजेन्द्र सिंह शेखावत और केन्द्रीय राज्य मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तोखन साहू , कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम ,

वित्त मंत्री ओपी चौधरी , संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य मंत्री राजेश अग्रवाल , जांजगीर चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े , महासमुंद सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, राज्यसभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह , राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल , रायगढ़ नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान के साथ

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय  , कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी , पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, जिला पंचायत  सीईओ जितेंद्र यादव के साथ ही साथ अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि – रायगढ़ का नाम लेते ही हमारे मन में संगीत की मिठास , नृत्य की लय और कला के रंग दिखाई देते हैं । यही वह धरती है जहां बिस्मिल्लाह खान की शहनाई , हरिप्रसाद चौरसिया की बांसुरी और पंडित जसराज सहित साहित्य जगत के महान विभूतियों के सूर गूंजते रहे । उन्होंने इस खास मौके पर रायगढ़ की जनता को इस महान परंपरा को सहजने और आगे बढ़ाने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी ।