• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

बिलाईगढ पुलिस कि बड़ी कार्यवाही मारपीट करने वाले 07 आरोपी गिरफ्तार

BySamip Anant

Jul 10, 2025
Share this

ट्रैक्टर ड्राइवर को खंभे से बांधकर मारपीट करने वाले 07 आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :-  श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे अनु.अधि. पुलिस श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन  थाना प्रभारी उप निरी शिवकुमार धारी के नेतृत्व में ट्रैक्टर ड्राइवर को खंभे से बांधकर मारपीट करने वाले 07 आरोपी गिरफ्तार,सातों आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर


विवरण- संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि दिनाक 07.07.2025 को प्रार्थी संतोष साहू पिता फूलसाथ साहू उम्र 40 वर्ष साकिन पवनी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.07.2025 के 08.30 बजे विपरीत दिशा सारंगढ तरफ से आ रही पीकअप वाहन के चालक  द्वारा लहराते हुये वाहन  लाया और ट्रेक्टर के दाहिना साईड से रगड़ते हुये निकल गया जिससे ट्रेक्टर का डाला खुल गया और पीकअप को खरोच लग गया,जिससे ट्रेक्टर को खड़ी कर पिकअप सवार गुड्डू कर्ष और धनीराम केवट अपने अन्य साथियो के साथ पिकअप से उतर कर आया,एक लाख रूपये की मांग करते और अश्लील गाली गलौच कर जान सहित मार देंगे कहते हुये पकड़कर हाथ मुक्का थप्पड से मारपीट कर गमछा में जगदीश साहू के ढ़ाबा के सामने लोहे के पाईप खंभा में बांध कर,मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर मारपीट करने लगा, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में प्रयुक्त पीकअप वाहन कमांक सीजी 22 ए.ई. 5939 वाहन  को जप्त कर। आरोपीगणो द्वारा अपराध घटित करने पाये जाने से
आरोपीगण (1) हेमन्त नीकी कृष्णा पिता सुकलाल कर्षा उम्र 33 वर्ष
(2) धनीराम केवट पिता छबिलाल केवट उम्र 63 वर्ष
(3) दिलीप केंवट पिता धनीराम केंवट उम्र 38 वर्ष
(4) छोटेलाल केवट पिता धनीराम केंवट उम्र 30 वर्ष
(5) राकेश नायक लल्ला कर्सर पिता सुक लाल कर्ष उम्र 27 वर्ष
सभी साकिनान् मल्दा थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार भाटापारा (छ.ग.)
(6) विजय केंवट पिता गोविन्दराम केवट उम्र 23 वर्ष साकिन सर्वां थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार भाटापारा (छ.ग.)
(7) रामभरोस केवट पिता रामकुमार केंवट उम्र 34 वर्ष साकिन मड़कड़ा थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार भाटापारा को दिनाक 10/07/25 को गिरफ्तार कर  माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

संपूर्ण विवेचना कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी शिवकुमार धारी प्र आर दुर्गेश सिंह प्र आर भंवरलाल काटले प्र आर उत्तरा सिदार आर कमल कुर्रे,हेमंत जाटवर,राजेश सयतोड़े,अशोक प्रेमी,समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *