• Wed. Apr 22nd, 2026

अवैध गांजा परिवहन पर थाना डोंगरीपाली की कार्यवाही

Samip Anant

BySamip Anant

Jun 10, 2025
Share this

गांजा तस्करी करते पकडे गये तीन आरोपी

जप्त सम्पत्ति – आरोपीगण के कब्जे से कुल 10 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 100000 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोबाईल किमती 6000 रूपये (जुमला रकम लगभग 106000 रूपये ) जप्त कर आरोपीगण को भेजा गया जेल।

गिरफ्तार आरोपी  (01) धीरज पिता सुरेश उम्र 24 वर्ष साकिन हस्सनपुर थाना मेवात जिला मेवात हरियाणा ।
(02) पुष्पेश इंदौरा पिता लाला राम उम्र 31 वर्ष साकिन हरचन्दपुर थाना यु आई टी फेस 3 जिला अलवर राजस्थान ।

(03) शिवा कुमार पिता सत्यनारायण उम्र 31 वर्ष साकिन हरिजन मोहल्ला हरचन्दपुर थाना यु आई टी फेस 3 जिला अलवर राजस्थान।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक  श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक  मुख्यालय सारंगढ़ श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे के नेतृत्व मे आज दिनांक 09/06/2025 को जरिये मुखबीर सुचना पर ग्राम बिरनीपाली बेरियर के पास घेराबंदी कर महाराजा बस मे सवार 03 संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से एक नीला रंग के बैग में रखा हुआ 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल 10 किलो 400 ग्राम एवं घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोबाईल जुमला किमती लगभग 106000 रूपये को जप्त कर धारा 20 बी NDPS ACT के तहत विधिवत कार्यवाही कर *आरोपीगण (01) धीरज पिता सुरेश उम्र 24 वर्ष साकिन हस्सनपुर थाना मेवात जिला मेवात हरियाणा । (02) पुष्पेश इंदौरा पिता लाला राम उम्र 31 वर्ष साकिन हरचन्दपुर थाना यु आई टी फेस 3 जिला अलवर राजस्थान । (03) शिवा कुमार पिता सत्यनारायण उम्र 31 वर्ष साकिन हरचन्दपुर थाना यु आई टी फेस 3 जिला अलवर राजस्थान* के विरूद्ध *थाना डोंगरीपाली मे अपराध क्रमांक 26/2025 धारा 20 बी NDPS ACT पंजीबद्ध कर आरोपीगणों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


          सम्पूर्ण कार्यवाही मे सउनि भगवती प्रसाद कुर्रे थाना प्रभारी डोंगरीपाली, सउनि कुंवर टोप्पो, प्र.आर. 126 चन्द्रपाल दास, रामदयाल लकडा, आरक्षक चक्रधर सिदार, अरविन्द सिदार, रविन्द्र डनसेना, सुदर्शन राणा, ओम प्रकाश सिंह, किरण यादव एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।*