
बसना – ग्राम पंचायत अजगरखार में ग्राम सभा की बैठक रखी गई और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी की जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया भी गया ।
ग्राम सभा की अध्यक्षता करते हुए सरपंच श्री गोपाल नायक ने ग्राम के विकास की रूप रेखा प्रस्तुत किया और विकास की दिशा में निरंतर प्रयास पर जोर देते हुए कहा कि ग्राम सभा की बैठक एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जो ग्रामीण स्तर पर पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में मदद करती है ।
इस बैठक में ग्राम पंचायत के लेखा विवरण , बजट , और विकास के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी किया गया । ग्राम सभा में उपस्थित व्यक्तियों के द्वारा सुझाव भी दिया गया और अपनी अपनी समस्याओं को ग्राम प्रधान को अवगत भी कराया गया ।
इस बैठक में विशेष कर निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई – जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित विषय , आवास , पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा कार्य ,जॉब कार्ड और ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्रोग्राम के विषय पर । इस हेतु विकास कार्यों की सूची भी बनाई गई और उनके बजट पर चर्चा भी की गई ।



