• Sun. Apr 19th, 2026

महासमुंद : बसना – ग्राम पंचायत अजगरखार में जन चौपाल के साथ मनाया गया सुशासन दिवस

Rameshwar Vaishnav

ByRameshwar Vaishnav

Apr 7, 2025
Share this

महासमुंद – बसना ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाला ग्राम पंचायत अजगरखार में विशाल जन चौपाल के साथ मनाया गया सुशासन दिवस ।
ग्राम पंचायत अजगरखार के सरपंच श्री गोपाल नायक द्वारा पंचायत के विकास को ध्यान में रखते हुए 4 अप्रैल और 5 अप्रैल को पंचायत में  जन चौपाल का आयोजन कराया और लोगों की समस्या को सुनते हुए निराकरण का रास्ता बताया और पंचायत के विकास का रूप रेखा प्रस्तुत किया ।

और आज 7 अप्रैल को सुशासन दिवस मनाते हुए ग्रामीणों को आवास , पेंशन , राशन के बारे में बताते हुए शासन के विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया ।


साथ में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने स्वास्थ्य केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया


राजस्व विभाग से पटवारी श्री विजय कुमार ठाकुर ने विभाग से संबंधित जानकारी साझा किया

वहीं सरपंच गोपाल नायक ने बताया कि पंचायत फंड में कहा कहा से और कौन कौन से मद से विकास का कार्य कराया जा सकता है । इसके साथ मेरी पंचायत जो कि केंद्र सरकार का एप्लिकेशन है, के बारे में विस्तार से बताया ।
सुशासन दिवस के इस अवसर पर स्वस्थ , शिक्षा, राजस्व, सहकारिता , और पंचायत स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे ।