• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

सरल और सहज व्यक्ति को वोट दें

BySamip Anant

Feb 8, 2025
Share this

रायगढ़। नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 40 से चुनाव लड़ रहे श्यामलाल साहू की धर्मपत्नी खुशबू श्यामलाल साहू जिनकी राजनीतिक सफर लंबी है। उन्होंने अपना पूरा जीवन भाजपा के लिए समर्पित कर दिया था लेकिन कुछ पार्टी के नेता और स्थानीय कार्यकर्ताओं की मनमानी के चलते इन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिला आज वह अपने दम पर अकेले ही निर्दल चुनाव लड़ने की ठान ली है और टीवी छाप में अपनी धर्मपत्नी को लड़ा रहे हैं।
श्यामलाल साहू विगत 20 वर्षों से भाजपा पार्टी की सेवा की है पार्टी के द्वारा दो बार अनदेखी की। 2019 के चुनाव में अपने पार्षद कार्यकाल पर अनेकों कार्य करवाए हैं जैसे राशन दुकान से साई मंदिर तक सड़क जो तीन मोहल्ले को जोड़ती है उसका निर्माण कराया। एकता नगर, सोनिया नगर में 25 वर्षों से सामुदायिक भवन की मांग की जा रही थी उसे बनवाया। वहीं वार्ड क्रमांक 40 में 80% सड़कों का निर्माण उनके कार्यकाल में हुआ है। मुख्य बातें इनके कार्यकाल में वार्ड वासियों के साथ कभी भी अनदेखी नहीं की गई है चाहे वह किसी भी पार्टी का हो सभी का काम इन्होंने बड़े जिम्मेदारी से किया है।
अब तय करना है वार्ड वालों को कि एक सरल सहज व्यक्ति को चुना जाए या फिर निकम्मे को चुना जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *